Showing posts with label Beauty. Show all posts
Showing posts with label Beauty. Show all posts

Wednesday, 2 January 2019

6 Benefits Of Orange Juice | ऑरेंज जूस के यह 6 फायदे जानकार हैरान रह जाएंगे आप


6 Benefits Of Orange Juice


orange benefits for skin
orange benefits for skin

यह मीठा है, यह स्वादिष्ट है और इतना लजीज है, एक गिलास ताजा संतरे का रस हमारी ऊर्जा बढ़ाने वाला है। आप इसे अपने नाश्ते के साथ जोड़ सकते हैं या इसे आप जिम करने के बाद ले सकते हैं। हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो संतरे का जूस पीना पसंद करते हैं।


ताज़ा पेय होने के अलावा, संतरे का रस विटामिन, पोषक तत्वों और आवश्यक खनिजों का एक भण्डार है। कोई आश्चर्य नहीं, यह स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के बीच पसंदीदा है।

santre ke jus ke fayde, orange benefits for skin in hindi
Orange Juice benefits


अगर आप भी संतरे का जूस पीते हैं, तो आपको इन सभी आश्चर्यजनक लाभों के बारे में जरूर जानना चाहिए। और, यदि आप नहीं पीते हैं, तो ये फायदे निश्चित रूप से आपको अपने दैनिक आहार में एक गिलास संतरे का जूस पीने के लिए मजबूर करेंगे।


यहाँ ताजा संतरे के रस के कुछ अतुल्य लाभ हैं जिन्हें आप नहीं जानते होंगे:



1.बूस्ट इम्यूनिटी

संतरे का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और आपको कोल्ड, फ्लू और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाता है।

orange juice benefits in hindi
Orange benefits for skin

2.स्वास्थ्य त्वचा

संतरे का रस रोजाना पीने से आपकी त्वचा चमकने लगती है। संतरे का रस एंटीऑक्सिडेंट, सबसे महत्वपूर्ण विटामिन सी से भरपूर होता है, जो डेड स्किन से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डेड स्किन आपकी त्वचा को सुस्त बना सकती है और झुर्रियों और बुढ़ापे को भी बढ़ावा दे सकती है। संतरे के रस में मौजूद विटामिन सी की प्रचुर मात्रा आपको एक युवा और उज्ज्वल त्वचा प्रदान करने में मदद कर सकती है।

wait loss tips in hindi, benefits of orange juice in hindi
benefits of orange juice

3.वजन में कमी

संतरे का रस कैलोरी में अविश्वसनीय रूप से कम होता है और इसमें जीरो फैट होता है, जो इसे एक अच्छा विकल्प बनाता है यदि आप अपना वजन कम करना चाह रहे हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, पोषण विशेषज्ञ अक्सर एक गिलास रस पर एक पूरा संतरा खाने की सलाह देते हैं। संतरे का रस पीने से वजन घटाने के अनुकूल फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जिससे आप अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं।

orange ke benefits
orange juice benefits

4.मजबूत हड्डियां

यह एक ज्ञात तथ्य है कि संतरे में कैल्शियम की मात्रा काफी होती है, जो आपके हड्डी के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन, क्या आप यह भी जानते हैं कि संतरे भी गठिया के दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

5.किडनी स्टोन्स

डीके पब्लिशिंग की पुस्तक 'हीलिंग फूड्स' के अनुसार, संतरे में साइट्रेट की उच्च मात्रा होती है, जिसका अर्थ है कि संतरे का रस पीने से कैल्शियम ऑक्सालेट पत्थर के गठन को तोड़ने और गुर्दे की पथरी के कारण होने वाले दर्द से राहत पाने में मदद मिल सकती है।


6.दिल की सेहत

संतरे में हिक्परिडिन होता है; 'हीलिंग फूड्स' पुस्तक के अनुसार, एक्सीपरिडिन उच्च रक्तचाप के लक्षणों को कम कर सकता है। संतरे में पाए जाने वाले पेक्टिन (फाइबर) और लिमिनोइड यौगिक धमनियों को सख्त कर सकते हैं और रक्त में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकते हैं।



पोषण विशेषज्ञ और स्वास्थ्य विशेषज्ञ घर पर एक गिलास संतरे का रस बनाने की सलाह देते हैं। इस तरह, आप यह सुनिश्चित करने में सक्षम हैं कि यह ताज़ा है और सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले संतरे के साथ बनाया गया है।


पैक किए गए रस जो आपको बाजारों में मिलते हैं, अक्सर बहुत सारे चीनी के साथ इंजेक्ट किए जाते हैं, जो आपके रक्त शर्करा के स्तर के लिए अच्छा नहीं है। यदि आप एक मधुमेह रोगी हैं, तो हमेशा एक विशेषज्ञ से परामर्श करने की सलाह दी जाती है कि आप एक दिन में कितने गिलास संतरे का रस ले सकते हैं।


दोस्तों पोस्ट से जुड़े किसी भी प्रश्न के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में अपने प्रश्न पूछ सकते हैं धन्यवाद

Friday, 28 December 2018

Blackheads Hatane Ke Gharelu Nuskhe | चेहरे पर जमें सारे ब्लैकहेड्स और वाइटहैड्स को जड़ से बाहर निकाल देगा यह नुस्खा


Blackheads hatane ke gharelu nuskhe


दोस्तों आज के ज़माने में प्रत्येक व्यक्ति चाहें वह लड़का हो या लड़की अपने आप को खूबसूरत दिखाने की कोशिश करता है | क्योंकि खूबसूरत व्यक्ति की पर्सनालिटी ज्यादा होती है | और ऐसे व्यक्ति की तरफ ज्यादा लोग आकर्षित होते हैं | इसलिए लोग चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए ब्यूटी क्रीम और अन्य उपाय करते है | कई लोगों का चेहरा खूबसूरत भी होता है | लेकिन चेहरे पर ब्लैकहेड्स होने से चेहरे की खूबसूरती में दाग लग जाता है | और व्यक्ति की खूबसूरती कम हो जाती है |


how to remove blackheads on nose, blackheads remove tips
blackheads remove tips

Blackheads hatane ke gharelu nuskhe



लोग चेहरे के ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को हटाने के लिए अनेक क्रीम और केमिकल युक्त ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल भी करते हैं | जिनकी वजह से चेहरे पर साइड इफेक्ट होकर यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है | इसलिए आज की पोस्ट में हम आपको चेहरे के ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या को जड़ से खत्म करने का उपाय बताएंगे | इस उपाय से आपको जरूर फायदा होगा | दोस्तों चेहरे पर जमें सारे ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को जड़ से बाहर निकाल देगा यह नुस्खा |
चेहरे के ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को बाहर निकलने का उपाय


how to remove blackheads on nose, how to remove blackheads from nose in hindi
whiteheads remove tips


आवश्यक सामग्री


इस देसी नुस्खे के लिए हमें आधा नींबू और थोड़ा सा बारीक पिसा हुआ काला नमक चाहिए | जो आसानी से हर घर में मिल जाता है |

Blackheads hatane ke gharelu nuskhe


how to remove blackheads at home, how to remove blackheads at home instantly
blackheads remove tips



लगाने की विधि


सबसे पहले काले नमक को पीसकर उसका बारीक पाउडर बना ले | और इस पाउडर में नींबू का रस मिलाकर दोनों का पेस्ट बना ले | इस पेस्ट को चेहरे पर ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की जगह पर लगाएं | और 20 मिनट सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो ले | लगातार एक सप्ताह तक इस उपाय को करने से आपके चेहरे के ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स जड़ से बाहर निकल जाएंगे | जिससे आपके चेहरे की त्वचा एकदम साफ हो जाएगी | और आपका चेहरा पहले से गोरा और सुन्दर हो जाएगा | इस उपाय से आपकी सुंदरता कई गुना बढ़ जाएगी |



दोस्तों हेल्थ से सम्बंधित आप और किसी समस्या के बारे में हमसे पूछना चाहते हो तो कमेंट बॉक्स में जरूर पूछे | हम आपकी पूरी मदद करने की कोशिश करेंगे | इन्हे अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें धन्यवाद | 

Thursday, 27 December 2018

हल्दी के फायदे

Haldi Ke Fayde




Haldi Ke Fayde, haldi ke fayde for skin in hindi
Haldi Ke Fayde

सिर्फ शादी से पहले ही हल्दी लगाकर त्वचा क्यों निखारी जाये ? जबकि आपको पता है की हल्दी कितनी गुणकारी है | हल्दी से कैसे खूबसूरती निखारें, आईये जानते हैं |
हल्दी आपके खाने में रंगत तो लाती ही है, साथ ही यह आपके चेहरे और त्वचा की रंगत को निखारने में भी मददगार है | हल्दी में मौजूद एंटीबायोटिक्स त्वचा पर हुई किसी भी किस्म के नुकसान को ठीक करने में मददगार साबित होते हैं हल्दी युक्त लेप को चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है, तो हल्दी को फटी एड़ियों पर लगाने से एड़ियों में पड़ी दरार ठीक हो जाती है |


Haldi Ke Fayde


होते हैं दूर दाग-धब्बे


हल्दी में जलन को ठीक करने की अद्भुत क्षमता होती है | हल्दी सन बर्न से झुलसी हुई त्वचा को आराम पहुंचाती है | इसमें मौजूद रोगाणुरोधक गुण त्वचा पर पड़े किसी भी किस्म के दाग-धब्बे को दूर करने में मददगार साबित होते हैं | एक चम्मच बेसन या मैदा में एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाकर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं जब लेप सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें | इसके नियमित इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर हो जायेंगे और रंगत भी निखर जायेगी |



उम्र लगती है कम


नियमित तौर पर आहार में हल्दी का इस्तेमाल करने और त्वचा पर हल्दी युक्त लेप लगाने से बढ़ती उम्र का प्रभाव कम होता है | हल्दी में मौजूद एंटी ओक्सिदेंट्स त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ बढती उम्र के प्रभाव को कम करने में प्रभावी सिद्ध होते हैं | इसका इस्तेमाल बढती उम्र में आँखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे, चेहरे पर पड़ने वाली महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम कर त्वचा को जवां रखने में मददगार साबित होता है |



रूखी और कटी-फटी त्वचा होती है ठीक


नारियल के तेल में हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें | अब इस लेप को नियमित अपनी फटी हुई एड़ियों व रूखी त्वचा पर लगायें | 15 मिनट बाद धो लें | इसके नियमित इसतेमाल से फटी एड़ियां व रूखी त्वचा ठीक हो जायेगी | इतना ही नहीं, इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा मुलायम भी हो जायेगी |


Haldi Ke Fayde


इन्हें भी आजमाएं


अगर आप भी अपनी त्वचा की रंगत को निखारना चाहती हैं और त्वचा को एकसार नाना चाहती हैं, तो एक चम्मच शहद, एक चम्मच दूध और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें | इस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर 25 मिनट के लिए छोड़ दें | इस लेप को सप्ताह में तीन-चार बार लगायें | इसके इस्तेमाल से न केवल आपके चेहरे की रंगत निखरेगी, बल्कि त्वचा की रंगत भी निखर जाएगी |


अगर आपकी त्वचा पर टैनिंग हो गयी है और आपकी त्वचा मुरझाई सी लगती है, तो हल्दी के इस्तेमाल से आप इसे भी ठीक कर सकते हैं | एक चुटकी हल्दी में नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाकर इसे प्रभावित स्थान पर लगाकर छोड़ दें | सूखने पर चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें |


अगर आपके चेहरे पर एक्ने के निशान हैं या आपकी त्वचा अनावश्यक रूप से लाल रहती है, तो एक्ने के बैक्टेरिया को और चेहरे के अतिरिक्त तेल को खत्म करने के लिए अपने चेहरे पर हल्दी लगायें | आधा चम्मच हल्दी में दो चम्मच चंदन पाउडर और थोडा-सा दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाएं | अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर छोड़ दें | सूख जाने पर ठन्डे पानी से धो लें | बेहतर परिणाम के लिए इस मिश्रण को सप्ताह में दो से तीन बार अपने चेहरे पर लगायें |


दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी और पोस्ट से जुड़े किसी भी सवाल के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं | धन्यवाद